नवगछिया | ढोलबज्जा पुलिस ने गरैया चौक के पास बुधवार को वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान युवक पैदल संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 55
तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ज्ञानलाल यादव के रूप में हुई है, जो मोतिहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह मोतिहारी से हथियार लेकर ढोलबज्जा किस उद्देश्य से आया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
