बिहपुर। झंडापुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में मारपीट, फायरिंग और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुबोध चौधरी ने झंडापुर थाने में गांव के ही दो सगे भाई वीरू चौधरी और विकास चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस को दिए आवेदन में सुबोध चौधरी ने बताया कि 3 मार्च की रात करीब आठ बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान दोनों आरोपी उनके घर के पास आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पत्नी इंदु देवी के साथ मारपीट की।

आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। शोर मचाने पर वीरू चौधरी ने कट्टा से तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच एसआई पन्नालाल कुमार कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *