नवगछिया। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में दुकानदारों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराधी राहुल यादव के गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले गिरोह के सरगना राहुल यादव की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को ढोलबज्जा थाना को सूचना मिली थी कि दो अज्ञात अपराधी ढोलबज्जा बाजार के दुकानदारों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं। इस मामले में ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 03/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया।

मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पहले ही अपराधी राहुल यादव को गिरफ्तार किया जा चुका था। इसके बाद अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में 12 मार्च 2026 को पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बासुकी उर्फ विक्रम यादव  तथा प्रिंस राज उर्फ प्रिंस यादव  के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी बासुकी उर्फ विक्रम यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ ढोलबज्जा थाना में पहले से आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दो मामले दर्ज हैं, जिनमें वह आरोपपत्रित है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *