नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के मिरजाफरी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में घर के सामने सड़क पर खेल रहे तीन भाई-बहन टोटो की चपेट में आ गए। दुर्घटना में दो वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भाई और एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खरीक पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने छोटी बच्ची को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मृतका की पहचान मिरजाफरी निवासी फिरोज अंसारी की दो वर्षीया पुत्री अलीना खातून के रूप में हुई है। वहीं घायल बच्चों में पांच वर्षीय शोएब अंसारी और छह वर्षीय समीना खातून शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे अपने घर के सामने सड़क पर खेल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें टक्कर मार दी। टोटो चालक गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है और घटना के बाद से फरार है।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए हैं। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *