सड़क पर खड़ी यात्री बस बनी हादसे की वजह, कई यात्री भी चोटिल

नारायणपुर/नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित नारायणपुर चौक पर सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस के बीच सड़क पर खड़ी रहने के कारण नवगछिया की ओर से आ रहे ट्रक और उसके पीछे चल रहे हाईवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में हाईवा चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया, जबकि बस में सवार कई यात्री भी चोटिल हो गए।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे खतरे से बाहर बताया।

घायल चालक की पहचान मोहम्मद रियाज आलम (21), पिता मोहम्मद साजुद, निवासी मुस्लिमगंज, मुस्लिम टोला, जिला साहिबगंज (झारखंड) के रूप में हुई है।

बीच सड़क पर खड़ी बस बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, यात्रियों से भरी बस सड़क के बीचोंबीच खड़ी थी, जिससे पीछे से आ रहे भारी वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिला और यह दुर्घटना हो गई। हादसे की चपेट में आने से बस में बैठे कई यात्रियों को भी चोटें आईं।

‘सर्विस रोड नहीं होने से हो रही दुर्घटनाएं’

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नारायणपुर चौक पर सर्विस रोड नहीं होने के कारण अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों का कहना है कि एनएच पर भारी वाहनों और बसों की अव्यवस्थित आवाजाही से यहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।

बचाव कार्य में नहीं पहुंचे एनएचएआई अधिकारी

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद हाईवा में फंसे चालक के बचाव के लिए न तो एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही समय पर प्रशासनिक सहयोग मिला। ऐसे में स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने खुद राहत-बचाव का जिम्मा संभाला।

यातायात पुलिस देख रही मामला

इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि यह मामला यातायात पुलिस नवगछिया देख रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet