नवगछिया : रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 के पास हाटेकोजारे एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर शंकर कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल नवगछिया राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को सूचना दी। जीआरपी के सहायक निरीक्षक राम प्रसाद आनन-फानन में पहुंचे और शंकर को प्राथमिक उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए।

पूछताछ में शंकर ने बताया कि वह लुधियाना से मानसी स्टेशन पहुंचा था और कुर्सेला जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है और इलाज के बाद उसे घर ले जाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और जीआरपी घटना की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....