नवगछिया। पुलिस जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई जयरामपुर गांव में गाली-गलौज की सूचना मिलने के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2026 को झंडापुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जयरामपुर गांव में एक व्यक्ति हथियार के साथ गाली-गलौज कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया।

इस मामले में झंडापुर थाना में कांड संख्या 48/26, दिनांक 11 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2)/352 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/35/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *