नवगछिया : रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा के अग्नि पीड़ितों के बीच बीते शुक्रवार को रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव की मां सधुआ पंचायत की मुखिया मंजू देवी ने अंग वस्त्र का वितरण किया। साथ हीं इस दौरान अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल पूछ कर उन्हें प्रशासन के द्वारा मिलने वाले अनुदान दिलाने का भी भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि अग्नि पीड़ित परिवारों को हमारी तरफ हर संभव मदद मिलेगी। इस दौरान तीनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के मुखिया गणेशी प्रसाद मंडल, सरपंच विष्णु देव शर्मा, पंचायत समिति सदस्या चांदनी देवी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य बौद्ध नारायण दास के अलावे सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

वही ज्ञानीदास टोला में 61 और गोपालपुर के नवटोलिया में 4 घर बीते दिनों आग से जल गए थे। अंचल प्रशासन की ओर से राहत के नाम पर पीड़ितों को अब तक सिर्फ पॉलीथिन शीट दी गई है। शुक्रवार को जगतपुर की मुखिया सोनी भारती व प्रतिनिधि प्रदीप यादव ने पीड़ितों के बीच राशन बटि। साथ ही रंगरा सीओ और नवगछिया डीसीएलआर से बात कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारी को पीड़ितों की सूची भेजकर इंदिरा आवास योजना का लाभ दिलवाने की मांग की। मौके पर वार्ड सदस्य मो. कलाम, वकील मंडल, वरुण शर्मा, मंजीत, रोहित आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu