नवगछिया : भवानीपुर प्रखंड के Balha Jaipur Chuhar Purab Panchayat वार्ड संख्या चार में बच्चा चोर होने के शक में एक नाबालिग के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है।

घटना की सूचना मिलते ही Bihar Police की भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोगों के बीच से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।

थाना के एएसआई जंगलेश्वर प्रसाद ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। पूछताछ में वह अपना पता Saharsa जिले के बादशाहपुर बता रहा है।

मोबाइल पर बात होने पर परिजनों ने भी बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वे सुबह उसे लेने आएंगे। फिलहाल भवानीपुर पुलिस नाबालिग को थाने ले आई है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *