नवगछिया। नवगछिया बाजार स्थित हरिया पट्टी में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। बाजार में एक लस्सी की दुकान के पास कचरे का ढेर जमा हो गया है, जिसकी बदबू से दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Total Downloads: 55
दुकानदारों का कहना है कि बाजार से निकलने वाला कचरा प्रतिदिन यहीं लाकर जमा कर दिया जाता है। लंबे समय तक कूड़े का ढेर पड़े रहने से आसपास गंदगी फैल रही है और बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद प्रशासन को जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि बाजार में नियमित रूप से कचरा उठाव कराया जाए, ताकि लोगों को गंदगी और बदबू से राहत मिल सके।
