नारायणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार से लापता हुई आठवीं कक्षा की छात्रा सुरक्षित मिल गई है। छात्रा की पहचान कन्हैयालाल शाह की 14 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी के रूप में हुई है। वह मोबाइल के जरिए परिजनों के संपर्क में थी और फिलहाल अपने मामा के साथ घर लौट रही है।

परिजनों के अनुसार 28 फरवरी को सोनाक्षी घर से महज 500 मीटर दूर स्थित कोचिंग के लिए निकली थी। घर से निकलते समय उसने अपनी मां से कहा था, “मां, मैं ट्यूशन जा रही हूं।” मां का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था, इसलिए उन्होंने उसे जाने की अनुमति दे दी। लेकिन देर रात करीब 8 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का कोई पता नहीं चलने पर उसकी मां ने थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आवेदन लेकर अगले दिन एफआईआर दर्ज करने की बात कही थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई।

इधर छात्रा के पिता कन्हैयालाल शाह परिजनों के साथ बाजार में बेटी की तस्वीर लेकर लोगों से पूछताछ करते रहे। मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पुलिस ने भी सक्रियता दिखाई।

बताया जा रहा है कि खबर प्रकाशित होने के करीब चार घंटे के भीतर ही छात्रा का पता चल गया और वह अपने मामा के साथ घर लौट रही है। फिलहाल छात्रा सुरक्षित है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....