नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अभिया गांव निवासी एक मजदूर की बेंगलुरु में मारपीट के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Whatsapp group Join

जानकारी के अनुसार विकास मंडल पिछले महीने 1 फरवरी को बेंगलुरु स्थित एक स्टील कंपनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान पानी पीने को लेकर कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हो गया, जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

परिजनों के अनुसार घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए पहले गांव अभिया लाया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए न्यू जलपाईगुड़ी में उनका उपचार कराया जा रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के शव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई अशोक मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने गोपालपुर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

गोपालपुर पुलिस के अनुसार इस मामले में बेंगलुरु में पहले ही केस दर्ज किया गया था। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *