गंगा नदी में सोमवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक नाव डूबने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 10 यात्री और एक मोटरसाइकिल सवार थी। हादसे में संतोष Kumar नामक युवक के लापता होने की सूचना है। स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश जारी है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बरारी घाट से खुली थी नाव

जानकारी के अनुसार नाव बरारी घाट से चोरी-छिपे हाइलेवल घाट की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिससे नाव असंतुलित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 10 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान अधिकांश यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली।

सब्जी बेचकर लौट रहा था युवक

लापता युवक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार संतोष देर रात सब्जी बेचकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। आंधी के दौरान नाव पलटने के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

प्रशासन को नहीं दी गई थी सूचना

सूत्रों के मुताबिक घटना की जानकारी नाविक की ओर से जिला प्रशासन को नहीं दी गई थी। हालांकि आपदा विभाग को हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की गई है।

नाव परिचालन व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद गंगा नदी में नाव परिचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नियमों के अनुसार शाम पांच बजे के बाद नाव संचालन प्रतिबंधित रहता है। इसके बावजूद खराब मौसम और आंधी-तूफान के बीच नाव चलाने को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

जांच की उठी मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमों का सख्ती से पालन किया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet