नवगछिया: अनुमंडल क्षेत्र के मड़वा गांव में शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा मड़वा स्थित मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित की जाएगी। शाह दोपहर करीब एक बजे पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासन सतर्क मोड में है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ स्थानीय पुलिस बलों की तैनाती कर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।

यह सभा पहले जयरामपुर उच्च विद्यालय परिसर में प्रस्तावित थी, लेकिन व्यवस्था संबंधी कारणों से इसे बाद में मड़वा मध्य विद्यालय मैदान में स्थानांतरित किया गया। भाजपा के जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक जनसभा की तैयारियों में जुटे हैं।

इधर, नवगछिया अनुमंडल मैदान में आज ही राजद नेता तेजस्वी यादव भी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों बड़े नेताओं की सभाओं को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और स्थानीय स्तर पर चुनावी हलचल तेज हो गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *