नवगछिया। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में स्मरणोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार ने दर्जनों स्वयंसेवकों के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरीय व्याख्याता डॉ. अनिल मंडल और शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. अमरजीत सिंह सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *