नवगछिया के महदत्तपुर गांव में शनिवार को एक सियार ने अचानक हमला कर नौ लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया।

घायलों में आभाष सिंह, अनिल सिंह, सावन सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रियांशु कुमार, नीरज सिंह, किरण देवी, सुरेश सिंह और राजकुमारी देवी शामिल हैं।

सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *