बिहपुर के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भवन में शनिवार को संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह एआईसीसी एवं भागलपुर जिला ऑब्जर्वर देवाशीष पटनायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष ईरफान आलम एवं कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव गौरव कुंवर ने उनका स्वागत किया। बैठक में भागलपुर जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवगछिया को अलग संगठन जिला बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई। नेताओं ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की तरह कांग्रेस का भी नवगछिया में अलग संगठन जिला होना चाहिए, ताकि संगठन को और मजबूती मिल सके।

ऑब्जर्वर देवाशीष पटनायक ने इस मांग पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

