नवगछिया : प्रखंड के रायपुर पंचायत के तेलडीहा गांव में शनिवार की रात नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप उसके पिता ने नवविवाहिता के ससुर पर लगाया था।

इस मामले में आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। रविवार को भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। मृतका के पिता परमानंद शर्मा ने गोपाल शर्मा, रेखा देवी, पति सहित बहनोई पर मारपीट फिर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सबूत छिपाने के लिए गमछा को छत की कुंडी में लटकाकर शव को पलंग पर लुढ़का दिया गया।

भवानीपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर रेखा देवी को हिरासत में लिया है। ग्रामीण सूत्र ने बताया कि दो दिन पहले से मृतका के साथ विवाद हो रहा था। शनिवार की रात आठ बजे घटना को अंजाम दिया गया। मृतका नाबालिग है, जिसका तीन माह पहले विवाह हुआ था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....