भवानीपुर थाना क्षेत्र में एससी/एसटी मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त 2025 को एक महिला ने भवानीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि गांव के कुंदन कुमार और राहुल कुमार ने उनके बेटे पर चोरी का झूठा आरोप लगाया। विरोध करने पर दोनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए भवानीपुर थाना में कांड संख्या 170/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी, लेकिन दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

4 मई 2026 को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दोनों आरोपियों—कुंदन कुमार और राहुल कुमार (पिता: अशोक मंडल, निवासी भवानीपुर, जिला भागलपुर)—को गिरफ्तार कर लिया।

भवानीपुर के प्रभारी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में कानून का भय बढ़ा है और लोगों का भरोसा पुलिस पर मजबूत हुआ है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet