नवगछिया में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में बुधवार रात करीब 9 बजे बाजार से बाइक से घर लौट रहे एक युवक पर अपराधियों ने गोली चला दी। घटना में युवक बाल-बाल बच गया।

मिली जानकारी के अनुसार सधुआ निवासी सुधीर मंडल बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली चलते ही सुधीर मंडल घबरा गए और बाइक छोड़कर किसी तरह भागते हुए घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ की। हालांकि घटना के संबंध में किसी ने कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....