ज्योति पेट्रोल पंप के पास कार्रवाई, 198 कार्टन में छिपाकर रखी गई थी खेप

नवगछिया। मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-31 स्थित ज्योति पेट्रोल पंप के समीप एक संदिग्ध ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है।

पुलिस द्वारा की गई जांच में ट्रक के डाला में छिपाकर रखे गए कुल 198 कार्टन में बंद 1779 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इस संबंध में नवगछिया एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ट्रक की जांच की। जांच के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई शराब की खेप का खुलासा हुआ।

पुलिस ने उक्त ट्रक को विधि अनुसार जब्त कर लिया है। साथ ही मामले में नवगछिया नगर थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और किस जगह पहुंचाई जानी थी। साथ ही इसमें शामिल तस्करों और नेटवर्क की पहचान के लिए भी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *