नवगछिया: कदवा थाना क्षेत्र के गोला टोला में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने अपने ही भतीजे पर कचिये से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि कचिये का वार इतना तेज था कि घायल युवक की आंख के ऊपर लगभग डेढ़ इंच लंबा गहरा जख्म हो गया और मौके पर ही काफी खून बहने लगा। हमले के बाद घायल युवक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। इस संबंध में कदवा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी घटना

जमीन विवाद को लेकर हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *