खरीक थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क स्थित कड़हरू चौक के पास बुधवार की देर शाम तेज गति से आ रही दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 63
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए खरीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
