नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर और इस्माईलपुर प्रखंड के अंचल कार्यालय में हल्का कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण दोनों प्रखंडों में कामकाज प्रभावित हुआ है। हालांकि प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए पंचायत सचिव और अमीन को अलग-अलग हल्का का प्रभार सौंप दिया है।

इस्माईलपुर के अंचलाधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि राजस्व अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जनता दरबार में लोगों की समस्याओं की सुनवाई की जा रही है। जमीन संबंधी विवाद के मामलों में अंचल कार्यालय में ही पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठकर सुनवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण मुख्यालय के निर्देश पर पंचायत सचिव को हल्का कर्मचारी का प्रभार दिया गया है।

वहीं गोपालपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि हल्का कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण यहां अमीन और पंचायत सचिव दोनों को अलग-अलग हल्का का प्रभार सौंपा गया है, ताकि आम लोगों के कार्य प्रभावित न हों।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *