बिहपुर | रामनवमी पर्व की तैयारी को लेकर बुधवार को रुद्रसेन की बैठक संगठन के अध्यक्ष बिट्टू चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन चंद्रकांत चौधरी ने किया।

बैठक में 27 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा कन्या उच्च विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मौके पर राजेश कुमार चौधरी, विक्की मिश्रा, रिक्की झा, नीतीश मिश्रा सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने इस वर्ष की शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *