नवगछिया | रुंगटा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक +2 शिक्षक पर फर्जी तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आरोप लगा है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने सोमवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, इंटर परीक्षा संचालन को लेकर डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा) के निर्देश पर प्लस टू शिक्षक  की प्रतिनियुक्ति उक्त विद्यालय में की गई थी। आरोप है कि प्रतिनियुक्ति अवधि के दौरान शिक्षक द्वारा बिना विद्यालय में उपस्थित हुए हाजिरी बनाने का प्रयास किया गया।

प्रधानाध्यापिका ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारी से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....