नवगछिया | बिहार विधानसभा में गंगोता जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सरकार से इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग की।

विधायक ने सदन में बताया कि बिहार की जातीय जनगणना 2022-23 के अनुसार राज्य में गंगोता जाति की आबादी लगभग साढ़े छह लाख है। कुल 1,43,561 परिवारों में से 69,101 परिवार गरीबी की श्रेणी में आते हैं। इनमें करीब 48 प्रतिशत परिवारों की मासिक आय 6 हजार रुपये से कम है, जबकि 30 प्रतिशत परिवार 6 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह कमाते हैं। इस प्रकार लगभग 80 प्रतिशत परिवार आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गंगोता समाज के मात्र 6,012 परिवार ही सरकारी सेवा में हैं, जो उनकी सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन को दर्शाता है। विधायक ने मांग की कि गंगोता जाति को एसटी सूची में शामिल करने से समाज को आरक्षण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

इस पर सरकार की ओर से मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी जाति को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है। राज्य सरकार प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेज सकती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *