भागलपुर | मानिक सरकार चौक पानी टंकी के पास रविवार शाम को 17 साल की छात्रा अचेतावस्था में मिली। छात्रा के मुंह से झाग निकल रहा था। स्थानीय कुछ युवकों ने छात्रा को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जानकारी जोगसर पुलिस को दी। अस्पताल में छात्रा की उल्टी कराई गई। डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।

छात्रा साहू परबत्ता की रहने वाली है। उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। मनीषा मैट्रिक पास कर कंपनीबाग स्थित अपनी मौसी राधा देवी के घर रहकर कंप्यूटर का कोचिंग करती है। होश में आने के बाद छात्रा कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

घटना की जानकारी पाकर छात्रा की मौसी और जोगसर थानेदार विश्व बंधु कुमार अस्पताल पहुंचे। छात्रा की मौसी ने बताया कि शाम में मनीषा घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह मानिक सरकार चौक पर कैसे पहुंच गई यह पता नहीं है। छात्रा की हथेली पर उसकी सहेली का मोबाइल नंबर भी लिखा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....