भागलपुर : अगर सब कुछ सही रहा ताे अगले साल से भागलपुर से गोड्डा के लिए भी ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है। वहीं अगले साल तक भागलपुर से पीरपैंती तक विद्युतीकरण का काम भी पूरा हाे जाएगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारी तेज कर दी है। भागलपुर से गाेड्डा रेलवे लाइन में पोड़ैयाहाट तक बिछी लाइन पर इसी माह सीआरएस निरीक्षण होने की संभावना है।

वहीं पोड़ैयाहाट से गोड्डा के बीच भी मोटे तौर पर पटरी बिछाने का काम हो चुका है। कुछ पुलों का बनना शेष रह गया है। रेलवे के अफसराें ने बताया कि रेलवे का यह सेक्शन पीरपैंती-जसीडीह रेल परियोजना का हिस्सा है।

बांका-देवघर और दुमका-हंसडीहा प्रोजेक्ट के इंजीनियर भी इस नई परियोजना में प्रतिनियुक्त कर दिए गए हैं। काम की निगरानी के लिए रेलवे निर्माण विभाग के अासनसाेल से ही एक डिप्टी चीफ इंजीनियर काम की निगरानी कर रहे हैं। भागलपुर में दाे डिप्टी चीफ इंजीनियर का पाेस्ट था, जाे खाली है।

इससे भी निगरानी का काम प्रभावित हाे रहा है। चार महीने से ये पाेस्ट खाली है। अफसराें ने बताया कि हंसडीहा से पीरपैंती के बीच में दो सेक्शन बनाया गया है। पहला सेक्शन हंसडीहा से गोड्डा है और दूसरा सेक्शन गोड्डा से पीरपैंती। अभी हंसडीहा-गोड्डा सेक्शन पर तेजी से काम हो रहा है। भागलपुर से हंसडीहा के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए सर्वे का काम पूरा हाे गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *