नवगछिया : खरीक प्रखंड के अंभो के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग 31 पर शनिवार की सुबह खगड़िया से भागलपुर जा रही सीएनजी गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इसमें यात्रियों से भड़ी सीएनजी गाड़ी गड्ढे में पलट गई। जिससे सीएनजी गाड़ी में सवार एक महिला सहित चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में महिला यात्री सीएनजी गाड़ी के नीचे पूरी तरह दब गई थी। जिसे काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भिजवाया। घायलों में राजकुमार सिंह (52) पिता रामखेलावन सिंह घर सलारपुर भरसो परबत्ता जिला खगड़िया और उनकी पत्नी ललिता देवी एवं मोटरसाइकिल चालक राजकुमार पिता झींगों मंडल घर झंडापुर भागलपुर और शैलेंद्र कुमार गुप्ता (45) पिता नरेश भगत घर पकड़ा नवगछिया शामिल हैं।

अनुमंडल अस्पताल में घायलों की प्राथमिक चिकित्सा के बाद ललिता देवी और चालक राजकुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। खरीक थाना अध्यक्ष ने बताया कि सीएनजी और मोटरसाइकिल में टक्कर में चार लोग घायल हुए हैं। इसमें दो की हालत गंभीर है। पुलिस छानबीन कर रही है।

चिकित्सक को दिखाने जा रहे थे पति-पत्नी घायल राजकुमार सिंह ने बताया कि वे लोग भरसो परबत्ता से भागलपुर सीएनजी गाड़ी से जा रहे थे। उन्हें भागलपुर में निजी अस्पताल में आंख दिखाना था। अंभो के पास एक मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित गति से आ रहा था और उसने आकर सीएनजी गाड़ी में ठोकर मार दी। जिससे गाड़ी पलट गई। गाड़ी के आगे चार और पीछे चार लोग बैठे हुए थे। वहीं मोटरसाइकिल चालक राजकुमार भी गंभीर रूप से घायल हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....