नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर एक कॉलेज के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।

घायलों की पहचान अरुण मंडल और सिवन मंडल, दोनों निवासी नन्हकार के रूप में हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।

घायलों ने बताया कि वे कटिहार जिले के पोठिया से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर नन्हकार लौट रहे थे। इसी दौरान रंगरा स्थित एक ब्रेकर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....