मधेपुरा के निर्वतमान सांसद व जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि एसिड अटैक मामले की जांच एसआईटी से होनी चाहिए। इसके लिए वे बुधवार को पटना में एडीजी से मिलकर इस मामले में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही उनसे मांग करेंगे कि एसआईटी गठित कर इसके हर पहलु की जांच होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि मैं हाईकोर्ट में पीआईएल डालकर मांग करुंगा कि कोर्ट की निगरानी में सारे जांच हो।
मंगलवार को सांसद हबीबपुर थानाक्षेत्र के अलीगंज स्थित एसिड पीड़िता के घर पर पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिवार डरा हुआ है। इस घटना के कई पहलु सामने आ रहे है।

जब तक निष्पक्ष टीम इसकी जांच नहीं करेगी मामला सहीं तरीके से उजागर नहीं होगा। सांसद ने कहा कि अगले दो दिनों में जाप की ओर से पीड़िता के परिजनों को हर संभव मदद दी जायेगी। साथ ही पीड़िता के माता-पिता को विश्वास दिलाते है कि जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जायेगा।


