भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आवाजाही करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की समस्या को देखते हुए Rajesh Ranjan ने रविवार से पांच निशुल्क नाव सेवा शुरू कराई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

यह नाव सेवा भागलपुर के बरारी सीढ़ी घाट से नवगछिया के महादेवपुर घाट तक संचालित की जा रही है। इस पहल से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों, छात्रों और कामकाजी लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व सांसद पप्पू यादव विक्रमशिला सेतु की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की परेशानियों को करीब से देखा और तत्काल राहत के तौर पर निशुल्क नाव सेवा शुरू कराने का निर्णय लिया।

सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “हमने कहा था, हमने किया। नवगछिया और भागलपुर की जनता को मेरी तरफ से पांच नाव समर्पित। जो सरकार पांच नाव नहीं दे पाई, वो विकास क्या करेगी। जब तक मैं हूं, जनता की समस्या के समाधान का प्रयास जारी रहेगा।”

घाट पर सांसद के समर्थकों की भीड़ भी देखने को मिली। समर्थकों ने कहा कि हर संकट की घड़ी में पप्पू यादव लोगों के बीच खड़े रहते हैं और जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हैं।

समर्थक नागेंद्र सिंह त्यागी ने बताया कि विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। पहले जिस दूरी को तय करने में करीब 40 मिनट लगते थे, अब उसी सफर में लगभग दो घंटे का समय लग रहा है। सरकारी स्तर पर नाव और स्टीमर की व्यवस्था की गई है, लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में सांसद पप्पू यादव की ओर से शुरू की गई पांच निशुल्क नाव सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet