पटना. शिक्षकों के नियोजन के लिए काउंसेलिंग की प्रक्रिया नये सिरे से तय की जा रही है. इस संदर्भ में कमेटी गठित कर दी गयी है. निर्धारित की जा रही काउंसेलिंग की प्रक्रिया संभवत: सभी तरह के शिक्षकों के नियोजन के लिए होगी.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नये सिरे से तय की जा रही इस प्रक्रिया के आधार पर ही प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन की काउंसेलिंग प्रक्रिया पूरी की जायेगी. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शिक्षा विभाग ने नये सिरे से काउंसेलिंग प्रक्रिया या प्रोसीजर को तय करने के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित की है.

यह कमेटी इसी माह कभी भी अपनी रिपोर्ट दे देगी. दरअसल विभाग चाहता है कि शिक्षकों के नियोजन के लिए काउंसेलिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए. दरअसल वर्तमान प्रक्रिया में काउंसेलिंग की प्रक्रिया में कई जगह पारदर्शिता का अभाव है. जिसको लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं.

खासतौर पर पंचायती राज की नियोजन इकाइयों के रवैये को लेकर शिक्षा विभाग काफी आशंकित है. पिछली बार के नियोजन में काउंसेलिंग और दस्तावेजों में की गयी हेरफेर के हजारों उदाहरण सामने हैं.

प्रोसीजर तय करने के लिए चल रही इस कवायद की पुष्टि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने की है. उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 90 हजार से अधिक प्राथमिक शिक्षकों की नियोजन प्रक्रिया काउंसेलिंग के अभाव में कई महीनों से अटकी हुई है.

पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने अटकी हुई नियोजन प्रक्रिया को पारदर्शिता पूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए दिशा निर्देश जारी किये थे. उन्हीं के दिशा निर्देश पर शिक्षा विभाग ने नये सिरे से काउंसेलिंग प्रक्रिया तय करने के लिए कवायद शुरू की है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet