पटना में शराब सप्लाई का नया तरीका सामने आया है. अब कुरियर के माध्यम से दिल्ली से शराब मंगायी जा रही है. पटना में गुरुवार को गांधी मैदान पुलिस ने ठेले पर लाद कर ले जाये जा रहे सामानों को जब चेक किया तो सील पैक कार्टन से शराब और बियर की बोतलें बरामद होने पर इसका खुलासा हुआ. कुरियर से लाये जा रहे शराब और बियर को इलेक्ट्रॉनिक सामानों के बीच में रखकर पैक किया गया था. इसमें 720 एमएल की 90 बोतल शराब मिली जो रॉयल ग्रिन ब्रांड की व्हिस्की थी.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं 48 केन बियर भी मिला. सभी कार्टन की बुकिंग चूड़ी मार्केट जेके गुड्स इलेक्ट्रिक के नाम से की गयी थी. पुलिस ने कुरियर कंपनी के गोदाम को सील कर दिया है. छानबीन की जा रही है. ठेला चालक रामफल राउत को गिरफ्तार कर लिया है.

शराब सप्लाई के इन तरीकों का हो चुका है इस्तेमाल

– दूसरे शहर से आने वाले ट्रकों में सामान के बीच छुपाकर लाया जाता है.

– एंबुलेंस में मरीज के बहाने शराब की खेप इधर-उधर पहुंचायी जाती है.

– डाक पार्सल की गाड़ियों में शराब रखकर सप्लाई की जाती रही है.

– पिकअप वैन में शराब की बोतल रखकर लोहे की चादर से पैक करके मंगायी जा चुकी है शराब.

– ट्रेटा पैक में शराब मंगायी जा चुकी है.

– दवा के कार्टन के बीच शराब की खेप मंगायी गयी है.

-फलों और सब्जियों के बीच ट्रक-कंटेनर से शराब मंगायी जा चुकी है.

बालाजी कुरियर से भेजी गयी थी शराब

दिल्ली के बालाजी कुरियर के माध्यम से शराब की बुकिंग की गयी थी. यह पैकेट किसने मंगाया था, उसका नाम नहीं पता चल सका है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. गांधी मैदान पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द पकड़ा जायेगा. कुरियर कंपनी पर भी कार्रवाई की जायेगी. उसके गोदाम को भी खंगाला जायेगा. पुलिस सूत्रों की मानें तो यह सप्लाई काफी दिनों से चल रही थी. अब इसका पता चला है.

जांच करने एसएसपी पहुंचे चूड़ी मार्केट

गुरुवार की रात एसएसपी मनु महाराज चूड़ी मार्केट पहुंचे हुए थे. वहां उन्होंने कुरियर के गोदाम का मुआयना किया है. दरअसल पुलिस ने शराब पकड़े जाने के बाद गोदाम को सील कर दिया था. इसके बाद गोदाम का जायजा लेने एसएसपी पहुंचे थे. यहां बता दें कि राजधानी में शराब सप्लाई के नये पैतरों से पुलिस की चुनौती बढ़ गयी है.

दवा से लेकर अन्य सामानों को बीच छुपा कर शराब की सप्लाई जा रही है. ट्रेन भी बढ़ा माध्यम है, लेकिन पुलिस उन्हीं लोगों को पकड़ पाती है जिसके बारे में मुखबिरों से जानकारी मिलती है. इसके अलावा तलाशी के दौरान कुछ सफलता मिलती है.

लेकिन कोई ऐसा ठोस उपाय पुलिस नहीं ढूंढ पायी है जिससे पूरी तरह से रोक लग सके. फिलहाल पहली बार कुरियर के माध्यम से शराब सप्लाई का मामला सामने आया है. अब पुलिस सर्तक हो गयी है. सभी कुरियर कंपनियों पर पुलिस की नजर रहेगी, उनके अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये गये हैं.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights