यहां के एनिबेसेंट रोड स्थित वैशाली गर्ल्स हॉस्टल में आधी रात को कुछ बदमाश घुस गए। छात्राओं के कमरे में घुसकर मोबाइल सहित अन्य सामान भी चुरा लिया। वहीं, छात्राओं ने कहा कि इस मामले में हॉस्टल के ऑनर ने कुछ नहीं किया। छात्राओं ने खुद पुलिस को घटना की सूचना दी।

छात्राओं के मुताबिक, रात को लगभग दो बजे कुछ अज्ञात बदमाश हॉस्टल में घुस गए। इसके बाद सभी लड़कियों के कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और एक लड़की के घर में घुस गए। छात्रा ने कहा कि बदमाशओं की नियत ठीक नहीं लग रही थी। वहीं, निंद खुलने के बाद उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद सभी छात्राएं एकत्र हुई। शोर सुनकर बदमाश फरार हो गए।

वहीं, छात्राओं का कहना था उन्होंने इसकी जानकारी संचालिका को दी गई, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। फिर, खुद ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। छात्राओं ने कहा कि आए दिन युवक खिड़कियों से कमरों में घुस जाते हैं। कमरों की खिड़कियां खुली हुई है। वहीं, हॉस्टल में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *