आजकल चोर भी नए नए तरीके अपनाकर पुलिस के लिए सरदर्द साबित हो रहे हैं। पहले तो एटीएम में घूंस कर एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रकम निकाल लेते थे। अब तो पूरी एटीएम मशीन ही लेकर चम्पत हो जाते हैं।

मसौढ़ी में चोरों ने शनिवार देर रात अपनी हिमाकत दिखा पूरी एटीएम मशीन ले उड़े। सुबह जब लोगों के साथ पुलिस को जानकारी हुई तो सबके होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार मसौढ़ी अनुमंडल कोर्ट चौराहा के समीप रहने वाले लोग जब सुबह में घर से बाहर निकले तो सड़क किनारे एक निजी मकान के एटीएम का दरवाजा खुला देख चौंक गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शनिवार देर रात लगातार हो रही बारिश का फायदा उठाकर चोर स्टेट बैंक के एटीएम मशीन ही ले उड़े।

एटीएम में कितनी रकम थी इसकी जानकारी बैंक के कर्मचारियों की जांच के बाद ही पता चल पायेगी। बहरहाल पुलिस एटीएम मशीन में लगे टूटे फूटे सीसीटीवी मशीन की जांच कर चोर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *