सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बिहार के बांका जिले में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. एक अनियंत्रित ट्रक की मोटरसाइकिल से भीषण टक्कर हुई जिसमें तीनों की मृत्यु हो गई.

बांका: बिहार के बांका जिले में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. एक अनियंत्रित ट्रक की मोटरसाइकिल से भीषण टक्कर हुई जिसमें तीनों की मृत्यु हो गई.पुलिस के अनुसार, तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमरपुर थाना क्षेत्र के सतघरा गांव से एक समारोह से लौट रहे थे.

तीनों मृतक दरअसल अपनी ही घर की बेटी का तिलक कर वापस लौट रहे थे. गांव में शादी के माहौल में अचानक हुए इस मातम से लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.तीनों की दुर्घटना के बाद उसी समय मृत्यु हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरेंद्र झा, ओंकार नाथ झा और दयानंद झा के रूप में की गई है.

सभी मृतक बौंसी थाना के कुड़रो गांव के रहने वाले हैं. घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया और मामले की छानबीन की जा रही है. शहर में बालू की वजह से दुर्घटना काफी बढ़ गई है लेकिन जिला प्रशासन इससे बेखबर है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *