थाना के चकिया भखरा गाव निवासी 35 वर्षीय दारोगा माझी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर मंगलवार की सुबह गले में रस्सी का फंदा डाल ख़ुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । इस संबंध में मृतक दारोगा माझी की पत्‍‌नी जीरा देवी ने मसौढ़ी थाना में आत्महत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक दारोगा माझी करीब 20 दिन पूर्व काम की तलाश में सूरत गया था, लेकिन उसका आधार कार्ड नहीं बने रहने के कारण उसे किसी कंपनी ने काम नहीं दिया। इस वजह से तीन दिन पूर्व वह घर लौट आया। बताया जाता है कि घर वापस लौटने के बाद से उसका उसकी पत्‍‌नी के साथ झगड़ा चल रहा था। पत्‍‌नी जीरा देवी की मानें तो इसे लेकर दो दिन से उसकी उससे बातचीत नहीं हो रही थी।

पत्नी के घर में नहीं होने पर उठाया आत्मघाती कदम

मंगलवार की सुबह दारोगा माझी मवेशी ( भैंस ) को चारा दिया और इसी बीच उसकी पत्नी शौच के लिए बाहर चली गई। इधर पत्नी की अनुपस्थिति में दारोगा माझी अपने घर के एक कमरे की बरेरी में रस्सी बाध झूल गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर थाने ले आई।

बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष शभू यादव ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जाच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। उधर इस घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *