बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद पुलिस मुस्तैदी से अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है लेकिन इस अवैध शराब से जुड़े धंधेबाज नये नये तरकीब अपनाकर कारोबार में लगे हुए हैं. ताजा मामला समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर हाई स्कूल के पास का है, जहां एक मकान के अंदर तहखाने में काफी संख्या में बीयर छुपा कर रखी गई थीं.
Total Downloads: 83
सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने कहा कि क्षेत्र से पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि यहां शराब की बिक्री की जा रही है. इस इलाके में कई बार छापेमारी भी की गई थी लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी.

बुधवरा को एक बार फिर गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद कल्याणपुर थाना के द्वारा छापेमारी की, जिसके बाद घर के अंदर बनाये गए तहखाने से भारी मात्रा में बीयर की बोलतें बरामद की गई.

कमरे के अंदर फर्श में टाइल्स लगे थे. टाइल्स के स्लैब को हटाने के बाद तहखाने में बीयर छुपाकर रखी गई थीं. पुलिस अब घर के मालिक का सत्यापन कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है. ( समस्तीपुर से मुकेश कुमार की रिपोर्ट)

