नवगछिया – इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चंडी स्थान नारायणपुर निवासी निरंजन मंडल ने शुक्रवार को नवगछिया एसपी निधि रानी को आवेदन देकर इस्माइलपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी रामा शंकर सिंह के द्वारा ₹100000 रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है

श्री मंडल अपने आवेदन में लिखा है कि मेरे बड़े पापा अच्छे लाल मंडल बीते रात्रि 8:30 बजे सुबह में साजिश के तहत असामाजिक तत्वों के बहकावे में आकर देसी दारू की बरामदगी का नाटक रच कर बादशाहपुर से इस्माइलपुर थाना की पुलिस उठाकर लेकर जा रहे थे तो पुलिस की नजर मेरे ऊपर पड़ी तो इस्माइलपुर थाना के छोटा बाबू रामाशंकर सिंह बोले कि सुबह ₹100000 की व्यवस्था कर थाना पर चले आओ तो सुबह छोड़ देंगे इस बात की शिकायत किसी से नहीं करना और ना ही किसी पत्रकार से करना नहीं तो अच्छेलाल मंडल को दारू का केस बनाकर चालान कर देंगे.

इस मामले को लेकर निरज अनुमंडल एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. एसपी नवगछिया अनिल ईरानी ने बताया कि इस मामले में शिकायतकर्ता के द्वारा कोई भी सबूत गुप्ता नहीं था जिसको लेकर नवगछिया एसडीपीओ को जांच के लिए दिया गया है. जांच रिपोर्ट में सत्य पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *