नवगछिया : नवगछिया बरौनी कटिहार रेल खंड में कुंभ मेले के मेद्दनजर एक जोड़ी ट्रेन के परिचालन का निर्णय रेल मंत्रालय ने लिया है. इसकी जानकारी देते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश राणा ने बताया कि कटिहार से इलाहाबाद के लिए एक ट्रेन का परिचालन किया जाएगा,
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 173
जिसका ठहराव नवगछिया में भी होगा. ट्रेन का परिचालन कटिहार से 7 फरवरी और 14 फरवरी को और दो फेरा इलाहाबाद से 8 फरवरी और 15 फरवरी को सुनिश्चित हुआ है. इस ट्रेन के परिचालन और नवगछिया स्टेशन पर ठहराव दिए जाने से नवगछिया सहित भागलपुर वासियों को काफी सहूलियत होगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

