नवगछिया: रविवार को भाद्रकृष्ण पक्ष अमावस्या के अवसर पर जन कल्याण हेतु महानिशा में महाशक्तियाँ का बामाचार पूजन, 6 नम्बर स्पर बांध पर बुद्घचक, सैदपुर, नवगछिया,भागलपुर श्मशान में शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर पुज्य स्वामी आगमानन्द जी महाराज जी के की सान्निध्य में किया गया एवं इस पुजनोत्सव में वामकोलाचार्य अनिमेष सिंह (कामख्या) राजतंत्र कुंदन सिंह (विंध्याचल) सभी वरिष्ठ महानुभाव एवं आचार्यों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया ।

रात्रि 9 बजे से आरंभ होकर 3 बजे समापन होगा । इसमे हजारों की संख्या में भक्तजनों भाग लिया ।वहीं स्वामी जी के निर्देशन में ही शक्ति पीठ महाश्मशानी उग्र कालिका मंदिर नगरह वैशी मे भी तांत्रिक अनु बाबा सुशील बाबा वचनदेव बाबा एवं कई आचार्यों के द्वारा अमावस्या पुजन किया गया ।इस मौके पर उमेश भगत, सुधीर सिंह, सुशील जयसवाल, नवीन जयसवाल, पंकज कुमार भारती,पप्पू भगत,मुन्ना सिंह, सोनु ,मंटुजी, मुकुल जी डॉ राजीव सिंह, प्रमोद सिंह, मंदिर कमिटी के सदस्य सहित सेवा दल सभी कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु गण मौजूद थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *