सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस अब बनमनखी से चलेगी। जनसेवा एक्सप्रेस के विस्तार के लिए समस्तीपुर मंडल से भेजे गए प्रस्ताव को रेल मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर विवेक कुमार सिन्हा ने इस ट्रेन की समय सारिणी से संबंधित पत्र भी जारी कर दिया है। पत्र के मुताबिक जनसेवा एक्सप्रेस मधेपुरा और मुरलीगंज स्टेशन पर भी रुकेगी। सहरसा स्टेशन से जनसेवा अपने पूर्व के निर्धारित समय सुबह 8.45 बजे ही खुलेगी। बनमनखी से रोज सुबह 6.15 बजे जनसेवा एक्सप्रेस 14617 खुलेगी और दूसरे दिन शाम पांच बजे अमृतसर पहुंचेगी। बनमनखी से सुबह 6.15 बजे खुलने के बाद सुबह 6.52 बजे मुरलीगंज पहुंचेगी और 10 मिनट रुककर सुबह 7.02 खुलेगी। सुबह साढ़े सात बजे मधेपुरा स्टेशन पहुंचकर पांच मिनट रुकते सुबह 7.35 बजे खुलेगी। सहरसा सुबह आठ बजे पहुंचकर 45 मिनट रुकेगी। सहरसा से सुबह 8.45 बजे खुलेगी।

अमृतसर से जनसेवा एक्सप्रेस 14618 सुबह 6.35 बजे खुलेगी और दूसरे दिन शाम साढ़े छह बजे बनमनखी स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन सहरसा शाम 4.15 बजे पहुंचेगी और आधा घंटा रुककर शाम 4.45 बजे खुलेगी। मधेपुरा स्टेशन शाम 5.10 बजे पहुंचेगी और 5.15 बजे खुलेगी। मुरलीगंज में शाम 5.48 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुक शाम 5.50 बजे खुलेगी। बता दें कि जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन बनमनखी स्टेशन से करने पर बनमनखी के अलावा मधेपुरा और मुरलीगंज के लोगों को सहरसा सहित लंबी दूरी के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी।

समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि समस्तीपुर मंडल ने जनसेवा एक्सप्रेस को बनमनखी से चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा था। जिसे मंजूरी देते रेलवे बोर्ड ने समय सारिणी भी जारी कर दिया है। जल्द ही बनमनखी से परिचालन शुरू करने की तिथि भी निर्धारित कर दिया जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights