भागलपुर | फरक्का से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह ट्रेन अब कानपुर तक ही जाएगी। रेलवे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मालदा टाउन से चलकर लखनऊ-कानपुर के रास्ते दिल्ली तक चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस 17 से 21 जुलाई तक दिल्ली नहीं जाएगी।

कानपुर सेंट्रल और दिल्ली के बीच ट्रेन संख्या 13413/1314 और 13483/1384 फरक्का एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इस अवधि तक फरक्का एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन से ही अप-डाउन करेगी। रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उत्तर रेलवे के नई दिल्ली-तिलक ब्रिज के बीच नन इंटरलॉकिंग का काम 14 से 20 जुलाई तक चलेगा।

इस कारण फरक्का एक्सप्रेस को शॉट टर्मिनेट कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर किया गया है। रेलवे की ओर से 17 से 21 जुलाई तक दिल्ली तक का आरक्षण कराने वाले यात्रियों को मैसेज भेज दिया गया है। टिकट कैंसिल का चार्ज यात्रियों से नहीं लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *