राजीव रंजन , नारायणपुर : बात सामने आ रही है कि नवटोलिया मंडल टोला निवासी उत्तम की शादी तीन वर्ष पहले ही खगड़िया लगार गांव की प्रीति देवी से हुई थी. लेकिन कहा जा रहा है रेशमी के साथ उसका प्रेम प्रसंग स्कूली दिनों से ही चल रहा था. शादी के बाद उसका पत्नी पर कम ही ध्यान देता था. उत्तम के परिजन बार बार उत्तम को समझाते बुझाते थे लेकिन उत्तम पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता था. पिछले तीन वर्ष पहले जब उत्तम का प्यार परवान चढ़ा तो इसकी चरचा इलाके में होने लगी तो बात लड़की के घर वालों तक पहुंची.

कहा तो यह भी जा रहा है कि छ: माह पहले भी उत्तम को आपत्तिजनक स्थिति में ही लड़की के परिजनों ने दबोच लिया था. उस वक्त दोनों पक्षों के बीच औपचारिक पंचायती भी हुई थी जिसके बाद उत्तम को बैंगलुरू कमाई करने भेज दिया गया. लेकिन छ: माह बाद भी उत्तम का प्रेम कम नहीं हुआ. कहा जा रहा है कि 31 अक्तूबर की रात को लड़की के परिजनों ने उत्तम को रंगे हाथ दबोच लिया था.

निर्ममता से की गयी हत्या

जो भी हो उत्तम की हत्या काफी निर्ममता से की गयी है. आस पास के लोगों का कहना है कि देर रात एक युवक के रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी. महज आधे घंटे बाद ही आवाज शांत हो गयी थी. कुछ लोगों ने बताया कि उत्तम को दबोचने के बाद उसके हाथ पीछे करके रस्सी से बांध दिया गया. इसके बाद उसके साथ जम कर मार पीट की गयी. फिर उसका गला रेता गया और मृत्यु के बाद उसे बोरे में बंद करने की बारी थी.

खून रिस रहा था इसलिए गले को पोलोथीन से सील कर दिया गया फिर तीन फीट के बोरे में शव को इस तरह से कस दिया गया कि बाहर से देखने वाले को पता भी न चले कि बोरे में क्या है. आस पास के लोगों ने बताया कि हत्यारों की मंशा बोरे को किसी ऐसे जगह पर फेंकने की थी जहां से उसके शव की बरामदगी नहीं की जा सके.

लेकिन बच्चों के लुका छिपी के खेल में एक भूसखार में बोरा होने का खुलासा हुआ. बच्चों का कहना है कि वे लोग बोरे पर चढ़ गये तो उन्हें लगा कि बोरे में कुछ अलग ही है. इसके बाद मामले की सूचना ग्रामीणों को दी गयी और शव होने की बात जगजाहिर हुई. पुलिस ने मामले में तीन नामजदों को हिरासत में लिया है. एक तरफ उत्तम के परिजन शोक संतप्त हैं तो दूसरी तरफ इस घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की चरचा हो रही है.

कहती हैं एसपी

नवगछिया की एसपी निधी रानी ने कहा कि घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. पोस्टमार्टम रिर्पोट आने का इंतजार है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *