भागलपुर के शहरी क्षेत्र के भीखनपुर मोहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित व्यक्ति अपने बेटे के इलाज के सिलसिले में करीब तीन सप्ताह पहले कोलकाता गया था। वहां से लौटा तो तबीयत थोड़ी नासाज हुई। 15 दिन पहले से तबीयत खराब के दौर से गुजर रहे व्यक्ति की जब 26 दिसंबर को पटना में जांच हुई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला।

इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 25845 पर पहुंच गया। इनमें से 353 लोगों की मौत हो चुकी है तो 25489 कोरोना पॉजिटिव अब तक ठीक हो चुके हैं। जबकि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर तीन पर पहुंच चुकी है।

सिविल सर्जन डॉ. उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि भीखनपुर क्षेत्र के विषहरी स्थान (निकट टेलीनार कार्यालय) में एक 51 साल का व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 15 दिन पहले से उसमें कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे थे। उसे खांसी लगातार आ रही थी। 26 दिसंबर को पटना की एक लैब में आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जहां 28 दिसंबर को आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकला।

संक्रमित व्यक्ति ने कोरोना टीका की दोनों डोज लगवा ली है। इसके अलावा उसके परिवार के 18 साल से अधिक उम्र के सभी सदस्यों ने कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है। उन्होंने बताया कि कारोबारी के पौत्र, बेटा व पौत्रवधू के साथ-साथ कोरोना पॉजिटिव मरीज का भी आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया और उसे जांच के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

यदि किसी की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होना पाया जाता है तो उसका ओमिक्रॉन जांच के लिए सैंपल भुवनेश्वर भेजा जाएगा। इसके अलावा कोरोना संक्रमित को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर जाकर उसे कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली सभी प्रकार की दवाएं दी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *