खगड़िया-पसराहा एनएच 31 पर खटहा गौछारी के पास एक अनियंत्रित ट्रक के सड़क किनारे पलट जाने से उसमे दो बच्चे दब गए। इसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल है।

मृतक दो वर्षीय मनखुश गांधीनगर खटहा निवासी मुकेश सिंह का बेटा था। घायल 6 वर्षीया विभा कुमारी मुकेश सिंह की बड़ी बेटी है। घटना उस वक्त हुई जब दोनों भाई बहन सड़क किनारे खेल रहे थे। महेश सिंह की पत्नी पूनम देवी के आवेदन पर गोगरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *