सूबे के डीजीपी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भागलपुर एसएसपी से चार बिंदुओं पर जानकारी ली। इसमें स्थानांतरण के अनुपालन की स्थिति, थानों में महिला सिपाहियों की प्रतिनियुक्ति और उनकी सुविधा, विभागीय जांच पर कार्रवाई और लंबित एससी/एसटी, पुलिस पर हमला, वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण से जुड़े लंबित केसों आदि की जानकारी ली।
एसएसपी ने वीसी में विक्रमशिला पुल पर लगने वाले जाम की समस्या डीजीपी को बताई और वहां ट्रैफिक कंट्रोल के लिए अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की दिशा में जल्दी मुख्यालय स्तर से कोई निर्णय लिया जा सकता है।

एसएसपी ने बताया कि पुल पर जीप से ट्रैफिक कंट्रोल करने में परेशानी होती है। जीप से पुलिस वाले जाम के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं। इस कारण पुल पर ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस को बाइक उपलब्ध करा दी गई है


