बिहार के पटना में कानून-व्यवस्था को लेकर जन अधिकार पार्टी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार भी की। फिर आंसू गैस के कुछ गोले छोड़े गए। जानकारी के मुताबिक दोनों ओर से कई लोग घायल हैं।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 510

आपको बता दें कि जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्‍पू यादव ने पहले ही कहा था कि वे बिहार के मुद्दे पर पुलिस से लाठी खाने के लिए तैयार हैं। पप्पू यादव ने कई मांगों को लेकर आज गर्दनीबाग से राजभावन मार्च का आयोजन किया, जिसमें भारी संख्या में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता जुटे थे।

पप्पू यादव समेत पार्टी के कार्यकर्ता गुंजन खेमका मर्डर केस और रंगदारी के बढ़ते मामलों का हवाला दे रहे थे और बिहार में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर लगातार नारे लगा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने जब कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश तो दोनों ओर से झड़प हो गई। पुलिस के मना करने के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज की और पानी की बौछार की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *